26 अगस्त 2013 - 19:30
अमरीका सीरिया को चार भागों में बाँटना चाहता है

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति नें अमरीका पर नए विश्व युद्ध छेड़ने की कोशिशों का आरोप लगाया है। सूचनाओं के आधार पर उन्होंने कहा कि अमरीका नए विश्व युद्ध को छेड़ने की कोशिश कर रहा है

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति नें अमरीका पर नए विश्व युद्ध छेड़ने की कोशिशों का आरोप लगाया है। सूचनाओं के आधार पर उन्होंने कहा कि अमरीका नए विश्व युद्ध को छेड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारी सीरिया समेत अरब दुनिया पर दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका सीरिया को चार भागों में बाँटना चाहता है लेकिन हम सीरिया की जनता का साथ नहीं छोड़ेंगे। वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति नें कहा कि उनका लक्ष्य दक्षिणी अमरीकी देशों की एकता और संयुक्त राष्ट्र से सम्पर्क करने का है ताकि अरब देशों में अमन व शांति स्थापित की जा सके।उनका कहना था कि सीरिया में स्थिरता, अरब देशों में स्थिरता की गारंटी है और इस समय सीरिया को विदेशी बर्बरता का सामना करना पड़ रहा है। वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति नें रासायनिक हथियारों के प्रयोग की निंदा करते हुए रासायनिक हथियारों का प्रयोग सबसे बड़ा आतंकवाद है।