26 अगस्त 2013 - 19:30
मुशर्रफ़ के विरूद्ध मुक़द्दमे की सुनवाई शुरू।

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या के मामले में पूर्व सैन्य शासक और राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के विरुद्ध मुक़द्दमे की सुनवाई मंगलवार को आरंभ हो ग

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या के मामले में पूर्व सैन्य शासक और राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के विरुद्ध मुक़द्दमे की सुनवाई मंगलवार को आरंभ हो गई।सरकारी अभियोजक चौधरी अज़हर ने बताया कि रावलपिंडी में आतंकवाद विरोधी न्यायालय में एक गवाह का बयान रिकॉर्ड करने के साथ सुनवाई आरंभ हुई। उन्होंने कहा कि चार गवाहों को बुलाया गया था किंतु गवाही के लिए केवल एक व्यक्ति न्यायालय पहुंचा। मंगलवार की सुनवाई के दौरान मुशर्रफ़ अदालत में मौजूद नहीं थे। सुरक्षा कारणों से उन्हें निजी तौर पर उपस्थित होने से छूट दी गई है। ज्ञात रहे कि वर्ष 2007 में हुई बेनज़ीर भुट्टो की हत्या के समय मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। उन्हें हत्या, हत्या के षड्यंत्र और हत्या में सहायता का आरोपी बनाया गया है। दोषी पाए जाने की स्थिति में उन्हें मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सज़ा हो सकती है। इस मामले में मुशर्रफ़ के अतिरिक्त सात अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।