तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ओमान नरेश सुलतान क़ाबूस बिन सईद कल एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ तेहरान पहुंचेगे और ईरान के उच्चाधिकारियों विशेषकर राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी से भेंटवार्ता करेंगे। सुल्तान क़ाबूस का दौरा द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने और क्षेत्रीय स्तर पर विचार विमर्श के उद्देश्य से हो रहा है।
ओमान नरेश का तेहरान दौरा डाक्टर हसन रूहानी के राष्ट्रपति बनने के बाद किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का पहला तेहरान दौरा है। ईरान और ओमान के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और परस्पर हितों और सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित हैं। इस समय ओमान ने ईरान में ब्रिटिश हितों की रक्षा की ज़िम्मेदारी संभाल रखी है