23 अगस्त 2013 - 19:30
सिपाहे सहाबा की अंधाधुँध फ़ायरिंग, दो शिया जवान शहीद

दक्षिणी पंजाब के भक्कर ज़िले में वहाबी समुदाय से सम्बंध रखने वाले सिपाहे सहाबा के आतंकवादियों की फ़ायरिंग से 2 शिया नौजवान शहीद हो गए हैं

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी पंजाब के भक्कर ज़िले में वहाबी समुदाय से सम्बंध रखने वाले सिपाहे सहाबा के आतंकवादियों की फ़ायरिंग से 2 शिया नौजवान शहीद हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन सिपाहे सहाबा के आतंकवादियों नें निजी दुश्मनी के कारण क़त्ल होने वाले अपने एक सदस्य के समर्थन में रैली निकाली। जब यह रैली कोटला जाम पहुँची तो रैली में शामिल लोगों नें आस पास मौजूद दुकानों पर फ़ायरिंग शुरू कर दी। सड़क के किनारे स्थित मेडिकल स्टोर में काम करने वाले दो शिया जवान चरमपंथियों की गोलियों का निशाना बन गए जबकि विभिन्न लोग भी लोग भी फ़ायरिंग से घायल हुए हैं।मेडिकल स्टोर में काम करने वाले दो जवानों सय्यद सफ़दर शाह और सय्यद इमरान शीराज़ी वहीं पर ही शहीद हो गए।चरमपंथियों की तरफ़ से फ़ायरिंग शुरू होने के बाद शियों नें भी जवाबी कार्यवाही करते हुए चरमपंथियों के एक लीडर मलिक मुस्तफ़ा समेत तीन लोगों को मार गिराया जबकि आठ अन्य आतंकवादियों को घायल कर दिया।सिपाहे सहाबा के आतंकवादियों नें काफ़ी देर तक फ़ायरिंग का सिलसिला जारी रखा। सूत्रों के अनुसार फ़ायरिंग से एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है। प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन की तरफ़ से मस्जिद से जेहाद शुरू करने के ऐलान भी किये गए। इस सब के दौरान पुलिस तमाशा देखने वालों की तरह खड़ी रही और कोई कार्यवाही नहीं की। चरमपंथियों नें शिया काफ़िर के नारे भी लगाए।