मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें रूसिया अल यौम के हवाले से ख़बर दी है कि रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलीगेज़ेंडर लोकोशविच (alexander lukashevich) नें अरब और पश्चिमी देशों की तरफ़ से मिस्र की भयानक घटनाओं और सीरिया में हथियारबंद आतंकवादियों की हार को छुपाने के लिये सीरिया के विरुद्ध रासायनिक हथियारों के प्रयोग के प्रोपगंडे को निराधार और सोची समझी साज़िश बताया है। रूसी प्रवक्ता के अनुसार एक तरफ़ संयुक्त राष्ट्र नें हलब में रासायनिक हथियारों के बारे में अपनी जाँच शुरू की तो दूसरी तरफ़ पश्चिमी और अरब मीडिया नें निराधार और भ्रमित करने वाले प्रोपगंडे की शुरुवात कर दी है। रूस के अनुसार सीरिया की सरकार नें कभी न ऐसा किया और नाहि सीरियन सरकार ऐसा करेगी। रूसी प्रवक्ता नें कहा कि कोई भी सरकार संयुक्त राष्ट्र के इंस्पेक्टरों के रहते हुए ऐसा काम नहीं कर सकती है। स्पष्ट रहे कि अरब और पश्चिमी मीडिया आज एक निराधार ख़बर के द्वारा यह साबित करने की कोशिश कर रही है की सीरिया की फ़ौज नें सीरिया की आम जनता पर रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है जिसमें सैंकड़ों सीरियन लोगों की मौत हो गई है जबकि सीरिया की फ़ौज अरब और पश्चिमी आतंकवादियों से अपनी जनता को सुरक्षित रखने की लड़ाई लड़ रही है। सीरिया के बारे में अरब और पश्चिमी मीडिया के प्रोपेगंडे से पहले भी निराधार आरोप और झूठ सामने आ चुके हैं। उधर सीरिया के सूचना एंव प्रसारण मंत्री इमरान अल ज़अबी नें भी कुछ अरब और पश्चिमी मीडिया की ख़बर को झूठ का पुलिंदा और निराधार बताया है।
21 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 454558
रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलीगेज़ेंडर लोकोशविच (alexander lukashevich) नें अरब और पश्चिमी देशों की तरफ़ से मिस्र की भयानक घटनाओं और सीरिया में हथियारबंद आतंकवादियों की हार को छुपाने के लिये सीरिया के विरुद्ध रासायनिक हथियारों के प्रयोग के प्रोपगंडे को निराधार और सोची समझी साज़िश बताया है