21 अगस्त 2013 - 19:30
मिस्र के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक आज़ाद???

मिस्र के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक को आज़ाद कर दिया गया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार हुस्नी मुबारक को जेल से आज़ाद करके फ़ौजी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है।

मिस्र के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक को आज़ाद कर दिया गया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार हुस्नी मुबारक को जेल से आज़ाद करके फ़ौजी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है। समाचार एजेन्सी एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को एक विज्ञप्ति जारी करने के बाद हुस्नी मुबारक को काहेरा की एक जेल से आज़ाद करके सैनिक अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। हुस्नी मुबारक को अप्रैल २०११ में मिस्री जनक्रांति के बाद गिरफ्तार किया गया था। काहेरा की अदालत ने बुधवार को हुस्नी मुबारक की रिहाई का आदेश जारी किया था। मिस्र के प्रधानमंत्री ने आदेश दिया है कि रिहाई के बाद हुस्नी मुबारक को उनके घर में नज़रबंद रखा जायेगा।