20 अगस्त 2013 - 19:30
सीरिया में अशांति विदेशियों के हस्तक्षेप का परिणाम है

ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने कहा है कि ईरान और हिज़्बुल्लाह सीरिया में शांति बहाल होने के समर्थक हैं।

ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने कहा है कि ईरान और हिज़्बुल्लाह सीरिया में शांति बहाल होने के समर्थक हैं। ब्रिगेडियर जनरल यहिया रहीम सफवी ने ईरान के दक्षिण में स्वयं सेवी बल बसीज के मध्य बल देकर कहा कि सीरिया जायोनियों से मुक़ाबले में प्रतिरोध की अग्रिम पंक्ति में था और इस देश पर अतिक्रमण अमेरिका, जायोनी शासन और क्षेत्र के कुछ देशों की मिली भगत का परिणाम है। उन्होंने कुछ युरोपीय देशों की ओर से सीरिया भेजे जाने वाले आतंकवादियों के बारे में कहा कि इन देशों ने लगभग चालिस हज़ार आतंकवादियों को सीरिया भेजा और इन आतंकवादियों का प्रशिक्षण क़तर और सऊदी अरब में हुआ। उन्होंने आतंकवादियों को मार भगाने में सीरियाई सेना को मिलने वाली हालिया सफलताओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस समय ५० हज़ार से अधिक लोग सैनिक बनकर इस देश की सेना की सहायता के लिए आ गये हैं। उन्होंने क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान के स्थान व महत्व को बयान करते हुए कहा कि राजनीतिक दृष्टि से ईरान क्षेत्र का एक स्थिर व शक्तिशाली देश है।