पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कोयटा नगर के पास २६२ टन विस्फोटक पदार्थ बरामद किये हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार आतंकवाद विरोधी दल के कमांडर कर्नल मक़बूल अहमद ने कहा है कि इस देश के सुरक्षा बलों ने “फारूक़े आज़म” नामक कोयटा नगर की एक बाज़ार से विस्फोटक पदार्थों का बहुत बड़ा भंडार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मक़बूल अहमद ने कहा कि विस्फोटक पदार्थों को बरामद करने के अतिरिक्त दूसरे हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आठ व्यक्तियों को आतंकवादी कार्यवाहियों के संदेह में गिरफ्तार भी किया गया है और पूछताछ के लिए उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि यह विस्फोटक पदार्थ दसियों बमों, विध्वंसक कार्यवाहियों और इसी प्रकार कोयटा के एक मोहल्ले को उड़ाने के लिए काफी थे
20 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 454214