लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह लेबनान के सदस्य नें कहा है कि क्षेत्र की क़ौमों की सभी समस्याएं अमरीका और इस्राईल की वजह से हैं। इरना की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन मूसवी नें लेबनान और इलाक़े में होने वाले हिसंक और आतंकवादी घटनाओं की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का कारण अमरीका और ज़ायोनी सरकार हैं और हिज़बुल्लाह दुश्मनों की साज़िशों से परदा उठाता रहेगा। हुसैन मूसवी नें कहा कि हिज़बुल्लाह को गर्व है कि वह ज़ायोनी सरकार के साथ साथ तकफ़ीरी संगठनों का भी मुक़ाबला कर रहा है। उन्होंने हिज़बुल्लाह की साख बिग़ाड़ने की दुश्मनों की साज़िशों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस तरह की साज़िशें असफल हो कर रहेंगी क्योंकि हिज़बुल्लाह, लेबनान क़ौम का रक्षक है और साज़िशों एवं लड़ाई का डट कर सामना करता है।
20 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 454210
लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह लेबनान के सदस्य नें कहा है कि क्षेत्र की क़ौमों की सभी समस्याएं अमरीका और इस्राईल की वजह से हैं