मुस्लिम ब्रदरहुड नें ऐलान किया है कि विद्रोह करने वालों की हार और इन्क़ेलाब की सफलता तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। मुस्लिम ब्रदरहुड के एक सीनियर लीडर मोहम्मद बलताओजी नें कहा कि अपदस्थ राष्ट्रपति के समर्थकों का धरना और शांतिपूर्ण प्रदर्शन इन्क़ेलाब की सफलता और विद्रोह करने वालों की हार तक जारी रहेगा। मोहम्मद बलताओजी नें कहा कि शांतिपूर्ण व्यवहार फ़ौज और पुलिस के सामने सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने कहा कि विद्रोह करने वाले लोग आम लोगों की हत्या कर के विभिन्न देशों जैसे सऊदी अरब अमारात, जॉर्डेन और ज़ायोनी सरकार, अमरीका व पश्चिम के साथ साँठ-गाँठ करके क़ौम के विरुद्ध आतंकवादी हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता, फ़ौज की साठ साल की सरकार को समाप्त करना चाहती हैं जिसने मिस्र की जनता को साठ सालों से अपमानित कर दिया है। बलताओजी नें पूर्व तानाशाह को बरी किये जाने की सम्भावना के बारे में कहा कि इस सम्भावित फ़ैसले से फ़ौजी शासकों का नीच और गिरा हुआ चेहरा सामने आ जाता है। स्पष्ट रहे कि मिस्री फ़ौज के प्रमुख जनरल अलसीसी नें तीन जुलाई को निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बर्ख़ास्त कर दिया था जिसके बाद से मिस्र के हालात बहुत गंभीर हो गए हैं।
20 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 454209
मुस्लिम ब्रदरहुड नें ऐलान किया है कि विद्रोह करने वालों की हार और इन्क़ेलाब की सफलता तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।