तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोग़ान नें मिस्र में मोहम्मद मुर्सी को हटाए जाने और फ़ौजी तख़्तापलट के पीछे इस्राईल का हाथ बताया है। ओर्दोग़ान नें अंकारा में अपनी पार्टी के लोगों के साथ मुलाक़ात में कहा कि हमारे पास ऐसे सुबूत मौजूद हैं जिनसे पता चलता है कि मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हटाये जाने और मिस्र में फ़ौजी तख़्तापलट के पीछे इस्राईल का हाथ है।तुर्की के प्रधानमंत्री नें मिस्र के बारे में सऊदी अरब की घिनौनी साज़िशों के बारे में कुछ नहीं कहा जबकि अरब सूत्रों के अनुसार मुर्सी की बर्ख़ास्तगी में सऊदी अरब का हाथ स्पष्ट रूप से दिखाई देता है और सऊदी अरब क्षेत्र में अमरीका और इस्राईल के अपराधों का असली ज़िम्मेदार है।
20 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 454208
तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोग़ान नें मिस्र में मोहम्मद मुर्सी को हटाए जाने और फ़ौजी तख़्तापलट के पीछे इस्राईल का हाथ बताया है