21 अगस्त / 2013: सीरिया के सूचना और प्रसारण मंत्री इमरान अल-ज़हबी ने तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तैयब ओर्दोगान की पड़ोसी देशों में हस्तक्षेप और आतंकवाद को बढ़ावा देने की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा है कि ओर्दोगान का दिमाग़ और राजनीतिक संतुलन खराब हो गया है और मिस्र और सीरिया में ओर्दोगान की नीतियां हार और विफलता से दोचार हैं।अल-ज़हबी ने कहा उस्मानी ख़ेलाफ़त के बारे में ओर्दोगान का सपना चकनाचूर होकर रह गया है और अब यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
20 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 454204