20 अगस्त 2013 - 19:30
आतंकवादियों और उनके समर्थकों का नया प्रोपगंडा।

सीरिया में सशस्त्र आतंकवादियों और उनके समर्थकों ने सीरिया के हलब शहर में खानुल असल में संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम के अनुसंधान में बाधा डालने के लिए नए नए प्रोपगंडे शुरू कर दिये हैं,

21 अगस्त / 2013: सीरिया में सशस्त्र आतंकवादियों और उनके समर्थकों ने सीरिया के हलब शहर में खानुल असल में संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम के अनुसंधान में बाधा डालने के लिए नए नए प्रोपगंडे शुरू कर दिये हैं, जिसमें कहा गया है कि सीरियाई सरकार ने दमिश्क के पास आतंकवादियों के विरूद्ध रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है।मेह्र समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सशस्त्र आतंकवादियों के समर्थक अरब मीडिया अल-अरबिया और अल जज़ीरा ने सीरियाई सरकार के खिलाफ एक नई बात उड़ाई है, जिसमें कहा गया है कि सीरियाई सरकार ने दमिश्क के पास आतंकवादियों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। जानकार सूत्रों के अनुसार सीरिया में सशस्त्र आतंकवादियों और उनके समर्थकों ने सीरिया के हलब शहर में ख़ानुल असल में संयुक्त राष्ट्र संघ टीम के अनुसंधान में रूकावट पैदा करने के लिए नए नए प्रोपगंडे और झूठे प्रचार शुरू कर दिये है। अल-अरबिया के अनुसार दमिश्क के उपनगरीय इलाके में अलग़ोतह क्षेत्र में हमला किया गया है लेकिन हमले के बारे में कोई सबूत मौजूद नहीं हैं।उधर रूसिया अल-यौम के अनुसार सीरिया विरोधी अरब मीडिया के दूसरे अन्य झूठों की तरह यह भी एक झूठ है।