20 अगस्त / 2013: सीरिया की सेना ने विभिन्न क्षेत्रों ख़ास कर लाज़किया में सल्फ़ी वहाबी आतंकवादियों पर धावा बोलते हुए कई दर्जन सऊदी और जॉर्डनी आतंकवादियों को मार गिराया है और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद कर ज़ब्त कर लिया है।मेह्र न्यूज़ एजेंसी ने सना के हवाले से नक़्ल किया है कि सीरिया की सेना ने विभिन्न क्षेत्रों ख़ास कर लाज़किया में सल्फ़ी वहाबी आतंकवादियों पर धावा बोलते हुए कई दर्जन सऊदी और जॉर्डनी आतंकवादियों को मार गिराया है।सीरियाई सेना ने अदलिब, हलब और दैरुज़ ज़ूर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करके कई आतंकवादियों को मार डाला और कई अन्य को गिरफ्तार कर लिया है आतंकवादियों के कब्जे से इस्राईल और तुर्की के हथियार बरामद हुए हैं।ग़ौरतलब है सीरिया में सशस्त्र आतंकवादियों का तुर्की, इस्राईल, सऊदी अरब और अमरीका समर्थन कर रहे हैं उधर क़तर भी सीरियाई सशस्त्र आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है लेकिन क़तर को मिस्र में सऊदी अरब ने जबरदस्त चोट पहुंचाई है क्योंकि सऊदी अरब ने मिस्र में कतर समर्थक मुस्लिम ब्रदरहुड की सरकार को गिराकर वहां सैन्य हुकूमत बनवा दी है और सऊदी अरब इस समय मिस्र की सैन्य और अंतरिम सरकार का पूरा समर्थन कर रहा है।
20 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 454202
सीरिया की सेना ने विभिन्न क्षेत्रों ख़ास कर लाज़किया में सल्फ़ी वहाबी आतंकवादियों पर धावा बोलते हुए कई दर्जन सऊदी और जॉर्डनी आतंकवादियों को मार गिराया है और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद कर ज़ब्त कर लिया