19 अगस्त 2013 - 19:30
1 हज़ार से ज़्यादा हमलों का निशाना बनाया गया

ब्रिटेन के मुसलमानों को पिछले 18 महीनों के दौरान 1 हज़ार से अधिक इस्लाम फ़ोबिया हमलों का सामना करना पड़ा है।

19 अगस्त 2013: ब्रिटेन के मुसलमानों को पिछले 18 महीनों के दौरान 1 हज़ार से अधिक इस्लाम फ़ोबिया हमलों का सामना करना पड़ा है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मुस्लिम विरोधी घटनाओं पर नज़र रखने वाली संस्था के निदेशक ने कहा कि पूरे इंग्लैंड और वेल्ज़ में पिछले 18 महीने के दौरान मुसलमानों पर लगभग 1200 हमले किए गए हैं।उन्होंने कहा कि इस्लाम फ़ोबक हमलों की एक बड़ी संख्या इंटरनेट के माध्यम से अंजाम दी गई है। संगठन के निदेशक ने कहा कि मुस्लिम विरोधी गतिविधियों को वह लोग अंजाम दे रहे हैं जो मुसलमानों को नापसंद करते हैं और यह लोग मुसलमानों को अपने हमलों का निशाना बनाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा इंटरनेट का चयन कर रहे हैं।लंदन की टी साइड युनीवर्सिटी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार वालोक हत्याकांड के फ़ौरन बाद मस्जिदों और इस्लामी केन्द्रों पर हमले में दस गुना बढ़ोत्तरी हुई है।