19 अगस्त 2013 - 19:30
सत्रह हज़ार ईरानी शहीदों की याद में कांफ़्रेंस।

ईरान में आतंकवादी कार्यवाहियों के नतीजे में शहीद होने वाले सत्रह हज़ार शहीदों की याद में होने वाली कांफ़्रेंस तीस अगस्त को तेहरान में आयोजित होगी

ईरान में आतंकवादी कार्यवाहियों के नतीजे में शहीद होने वाले सत्रह हज़ार शहीदों की याद में होने वाली कांफ़्रेंस तीस अगस्त को तेहरान में आयोजित होगी। ईरान में आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस सत्रह शहरीवर (तीस अगस्त) को मनाया जाता है। स्पष्ट रहे कि ईरान सबसे ज़्यादा आतंकवाद का शिकार होने वाला देश माना जाता है। आतंकवाद के विरुद्ध कोशिशों के अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर होने वाली कांफ़्रेंस तेहरान में आई. आर. आई. बी. के इन्टरनेशनल कांफ़्रेंस हाल में होगी। उल्लेखनीय है कि ईरान में इस्लामी इन्क़ेलाब की सफलता के बाद आतंकवादी संगठन एम. के. ओ. नें विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों के दौरान सत्रह हज़ार बेगुनाहों का क़त्ल किया था। उन्नीस सौ इक्यासी में एम. के. ओ. की एक आतंकवादी कार्यवाही में उस समय के ईनान के राष्ट्रपति रजाई और प्रधानमंत्री बाहुनर भी शहीद हो गए थे।