19 अगस्त 2013 - 19:30
मिस्र में फ़ौजी कार्यवाही सही है।

आले सऊद नें मिस्र के फ़ौजी अधिकारियों की कार्यवाहियों का समर्थन किया है। सऊदी अरब के शासक का कहना है कि हम आतंकवाद के विरुद्ध मिस्र की लड़ाई का समर्थन करते हैं और मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों का दमन, फ़ौजी सरकार का शरई हक़ है

आले सऊद नें मिस्र के फ़ौजी अधिकारियों की कार्यवाहियों का समर्थन किया है। सऊदी अरब के शासक का कहना है कि हम आतंकवाद के विरुद्ध मिस्र की लड़ाई का समर्थन करते हैं और मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों का दमन, फ़ौजी सरकार का शरई हक़ है। सऊदी अरब के शाह अब्दुल्लाह नें अपने बयान में कहा है कि मिस्र की ताक़त को साम्प्रदायिकता फैलाने वाले निशाना बना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी मिस्र के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप करेगा वह बग़ावत को हवा देगा। सऊदी शासक अब्दुल्लाह अल अज़ीज़ नें जुमे के दिन टी. वी. पर अपने एक भाषण में अरब देशों से अपील की है कि वह मिस्र को अशांति करने वाली कोशिशों का सामना करें। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, आतंकवाद, भ्रम, लड़ाई झगड़ा व हस्तक्षेप करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध अपने मिस्री भाइयों के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा।मिस्र में वर्तमान परिवर्तनों के विषय में सऊदी अरब के शासक का यह पहला बयान है। सपष्ट रहे कि सऊदी अरब और यू. ए. ई. वह देश हैं जिन्होंने न सिर्फ़ मिस्र में फ़ौजी हस्तक्षेप को सही बताया है बल्कि फ़ौजी मदद देने का भी ऐलान किया है।