सीरिया के एक जाने माने शोधकर्ता और विश्लेषक नें नज़्ज़ाल नईसा नें कहा है कि सीरिया के पश्चिमी इलाक़े लाज़क़िया में आतंकवादियों के हाथों जनता के नरसंहार और विभिन्न अमानवीय अपराधों का उद्देश्य सांम्प्रदायिकता फैलाना है। नज़्ज़ाल नईसा नें फ़ार्स न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सीरिया के पश्चिमी क्षेत्र में विभिन्न समुदायों के विरुद्ध कट्टरपंथी वहाबी आतंकवादियों की अमानवीय कार्यवाहियों से वहाबी रास्ता भटके हुए समुदाय की नीची सोच सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि आज कुछ क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय देश कट्टरपंथी वहाबी अपनी नीची सोच से सीरिया में अस्थिरता से को और बढ़ाकर ग़लत फ़ायदा उठा रहे हैं। स्पष्ट रहे कि वहाबी आतंकवादी सीरिया के पश्चिमी इलाक़े लाज़क़िया में जनता की हत्या कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ सीरिया की फ़ौज नें लाज़क़िया में आतंकवादियों के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की है। सीरिया के सूचना व प्रसारण मंत्री इमरान अलज़ाबी नें लाज़क़िया के जबल क्षेत्र में फ़ौज की सफलता को सराहते हुए कहा है कि यह आतंकवादियों के विरुद्ध सफलता इस प्रदेश में पूरी तरह से जीत का कारण बनेगी।
17 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 452991
सीरिया के एक जाने माने शोधकर्ता और विश्लेषक नें नज़्ज़ाल नईसा नें कहा है कि सीरिया के पश्चिमी इलाक़े लाज़क़िया में आतंकवादियों के हाथों जनता के नरसंहार और विभिन्न अमानवीय अपराधों का उद्देश्य सांम्प्रदायिकता फैलाना है