17 अगस्त 2013 - 19:30
बहरैन में आले ख़लीफ़ा के हाथों क्रांतिकारियों की गिरफ़्तारी जारी

बहरैन में आले ख़लीफ़ा की डिक्टेटर सरकार के हाथों क्रांतिकारियों की गिरफ़्तारी जारी है। अल मिनार टी. वी. की रिपोर्ट के अनुसार आले ख़लीफ़ा के लोगों नें 9 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं

बहरैन में आले ख़लीफ़ा की डिक्टेटर सरकार के हाथों क्रांतिकारियों की गिरफ़्तारी जारी है। अल मिनार टी. वी. की रिपोर्ट के अनुसार आले ख़लीफ़ा के लोगों नें 9 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। स्पष्ट रहे कि तहरीके तमर्रुद की काल पर पिछले दिन बहरैन में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए हैं जिसमें बहरैन की जनता नें अपनी पुरानी मांगों पर ज़ोर दिया। आले ख़लीफ़ा की शाही सरकार नें बुध को जनता को विरोध प्रदर्शन से दूर रखने के लिये तरह तरह के हथकण्डे अपनाए थे लेकिन जनता नें बड़ी संख्या में सड़कों पर निकल कर आले ख़लीफ़ा के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इसी बीच बहरैन में मानवाधिकार केन्द्र के एक सदस्य हादी मूसवी नें कहा है कि इस साल के आरम्भ से अब तक गिरफ़्तार होने वालों की संख्या 1320 हो चुकी है। उधर बहरैन के एक इन्क़ेलाबी लीडर नें कहा है कि अमरीका नें साज़िशों के तहत बहरैन के हालात पर कड़ा सेंसर लगाया गया है और उससे अमरीका का उद्देश्य बहरैन की जनता के इन्क़ेलाब और इस्लामी जागरुकता को दुनिया की नज़रों से ओझल रखना है। उधर एक और  इन्क़ेलाबी लीडर अब्दुर्रऊफ़ुल शाएब नें कहा है कि अमरीका और सऊदी अरब बहरैन में अस्थिरता के ज़िम्मेदार हैं।