14 अगस्त 2013 - 19:30
पश्चिम को चाहिये कि वह डाक्टर रूहानी के डिप्लोमैटिक स्टैण्ड से फ़ायदा उठाए।

इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की पार्लियामेंट में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति कमीशन के सदस्य नें कहा है कि अगर पश्चिम ईरान के साथ सम्बंधों में सुधार लाना चाहता है तो उसे राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के डिप्लोमैटिक स्टैण्ड से फ़ायदा उठाना चाहिये।

इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की पार्लियामेंट में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति कमीशन के सदस्य नें कहा है कि अगर पश्चिम ईरान के साथ सम्बंधों में सुधार लाना चाहता है तो उसे राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के डिप्लोमैटिक स्टैण्ड से फ़ायदा उठाना चाहिये।हशमतुल्लाह फ़लाहत पीशे नें पार्लियामेंट न्यूज़ से बात चीत में कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और जरमन चांस्लर नें ईरान के साथ सम्बंधों में सुधार लाने की इच्छा जताई है इसलिये पश्चिम को चाहिये कि इस सम्बंध में राष्ट्रपति हसन रूहानी के सकारात्मक स्टैण्ड से लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ईरानियों को अधिकार है कि वह पश्चिमी देशों की सिर्फ़ इच्छाओं पर भरोसा न करें और हमारे राष्ट्रपति नें भी कहा है कि वह पश्चिम की तरफ़ से सकारात्मक क़दम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु अधिकारों का समर्थन करना राष्ट्रपति हसन रूहानी के प्रमुख मुद्दों में शामिल है और अमरीकियों को यह मालूम है कि ईरान की नई सरकार में अच्छी तरह से कूटिनीतिक काम किया जा सकता है।