14 अगस्त 2013 - 19:30
ईरान मिडिल ईस्ट का अहेम और प्रभावी देश

रूस ने कहा है कि ईरान मिडिल ईस्ट का अहेम और प्रभावी देश है जिसकी भूमिका सीरिया संकट के समाधान में बहुत प्रभावी और ज़रूरी है।

रूस ने कहा है कि ईरान मिडिल ईस्ट का अहेम और प्रभावी देश है जिसकी भूमिका सीरिया संकट के समाधान में बहुत प्रभावी और ज़रूरी है।इंटरफ़ैक्स न्यूज़ एजेंसी को इंटर-व्यू देते हुए रूस के उप-विदेश मंत्री गेन्नाडी गैटीलोव ने कहा कि रूस जिनेवा-2 कॉन्फ़्रेंस में ईरान को न्योता देने के मुद्दे पर अमरीका से बात करेगा और रूस चाहता है कि ईरान इस कॉन्फ़्रेंस में ज़रूर हिस्सा ले। उन्होंने कहा कि जिनेवा-2 कॉन्फ़्रेंस सितम्बर के बाद आयोजित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सितम्बर में इस बैठक के आयोजन की संभावना बहुत कम है क्योंकि इस महीने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा का मंत्रीय सम्मेलन प्रस्तावित है।गैटीलोव ने कहा कि उनका देश चाहता है कि यह सम्मेलन बहुत जल्द आयोजित हो लेकिन हमें उन हालात को ध्यान में रखना होगा जो इस फ़ोरम को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त के आख़िर तक रूस और अमरीका के अधिकारियों की एक बैठक होगी जिसमें जिनेव-2 कॉन्फ़्रेंस की तैयारियों पर बातचीत होगी।