मेह्र न्यूज़ / 14 अगस्त / 2013: मिस्र की राजधानी काहिरा में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पों के बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।मेह्र न्यूज़ एजेंसी अल-यौमुस् साबेअ के हवाले से नक़्ल किया है कि मिस्र की राजधानी काहिरा में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पों के बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।सूचना के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई शुरू की जब मुहम्मद मुर्सी के समर्थकों और स्थानीय निवासियों के बीच संघर्ष हुआ। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव किया जिसके बाद औरतों और बच्चों को वहाँ से फरार करना पड़ा।ग़ौरतलब है कि मोहम्मद मुर्सी हुकूमत का जुलाई में सैन्य नेतृत्व ने तख़्ता पलट दिया था जिसके बाद अंतरिम सरकार की स्थापना की गई। मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों ने नई सरकार को स्वीकार करने से इंकार कर किया है और उनकी मांग है कि मुहम्मद मुर्सी को दोबारा सत्ता में लाया जाए।
14 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 451674
मिस्र की राजधानी काहिरा में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पों के बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।