ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें कहा है कि कोई भी ताक़त ईरान को झुका नहीं सकती है और ईरान का परमाणु कार्यक्रम जारी रहेगा। उनका कहना था कि हमले के लिये बहाने न ढ़ूढ़ें जाएं जबकि इस्राईल और अमरीका को सपनों की दुनिया से बाहर आ जाना चाहिये। डाक्टर रूहानी के अनुसार ईरान और तुर्की के सम्बंध क्षेत्र की सुरक्षा और भाईचारे की कुंजी है। वह सोमवार को तुर्की के विदेश मंत्री अहमद दाऊद और मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातीर मोहम्मद से मुलाक़ात के दौरान बातचीत कर रहे थे। ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के शपथ लेने के बाद कई इन्टरनेशनल हस्तियों नें उनसे मुलाक़ातें की हैं। तुर्की के विदेश मंत्री से बात करते हुए ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें कहा कि ईरान पर हमला करने की हिम्मत किसी भी देश के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी नें ऐसी ग़लती की तो उसे सबक़ सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह समय धमकियों का नहीं बल्कि दोनों तरफ़ से अच्छे माहौल में बातचीत करनी चाहिये। ईरान पर हमले के लिये बहाने न ढ़ूँढ़ें जाएं। उन्होंने कहा कि नई सरकार का अधिकतर ध्यान अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने पर होगा।
7 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 449921
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें कहा है कि कोई भी ताक़त ईरान को झुका नहीं सकती है और ईरान का परमाणु कार्यक्रम जारी रहेगा। उनका कहना था कि हमले के लिये बहाने न ढ़ूढ़ें जाएं जबकि इस्राईल और अमरीका को सपनों की दुनिया से बाहर आ जाना चाहिये