अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन जिबहतुन नसरा के एक और दर्दनाक और वहशियाना हरकत की ख़बर सोशल मीडिया पर सामने आई है।ख़बरों के अनुसार जिबहतुन नसरा ने हसका शहर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित तिल्लुल अब्यज़ गाँव पर हमला कर के 120 बच्चों और 330 महिलाओं और बूढ़ों की हत्या कर दी।इस कुर्द गाँव तिल्लुल अब्यज़ में आम जनता की निर्दयता से हत्या उस समय हुई जब गाँव के रहने वालों ने आतंकवादियों के विरुद्ध संघर्ष करने और सीरियन फ़ौज का साथ देने का ऐलान किया।ख़बरों के अनुसार पिछले दिन तुर्की की सीमा पर स्थित कुर्द क्षेत्रों में जिबहतुन नसरा और कुर्द बंदूक़धारियों के बीच झड़पें हुईं जिनमें जिबहतुन नसरा के 12 लोगों की मौत हो गई।यह झड़प उस समय शुरू हुई जिबहतुन नसरा नें कुर्दों के उन क्षेत्रों का घेराव कर के 200 लोगों का अपहरण कर लिया था।
7 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 449918
सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन जिबहतुन नसरा के एक और दर्दनाक और वहशियाना हरकत की ख़बर सोशल मीडिया पर सामने आई है।