डाक्टर हसन रूहानी नें पार्लिमेंट में शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में साठ देशों के प्रतिनिधियों नें भाग लिया। जिनमें ग्यारह राष्ट्रपती, आठ स्पीकर्स, दो प्रधानमंत्री, 6 उप राष्ट्रपति, तीन उप प्रधानमंत्री, ग्यारह विदेश मंत्री, तीन सांस्कृतिक मंत्री, पाँच वित्त मंत्री, एक डायरेक्टर जनरल राष्ट्रपति सदन आदि सम्मिलित हुए।स्पष्ट रहे कि इस्लामी इन्क़ेलाब की सफलता के बाद से यह पहली बार है कि राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों को बुलाया गया हो।उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले सीरिया के प्रधानमंत्री वाएल अलहलक़ी, क्यूबा के उप राष्ट्रपति और यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री नें राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाक़ात की। इन मुलाक़ातों में द्वपक्षीय मुद्दों पर बात चीत हुई।
4 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 449078
डाक्टर हसन रूहानी नें पार्लिमेंट में शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में साठ देशों के प्रतिनिधियों नें भाग लिया। जिनमें ग्यारह राष्ट्रपती, आठ स्पीकर्स, दो प्रधानमंत्री, 6 उप राष्ट्रपति, तीन उप प्रधानमंत्री, ग्यारह विदेश मंत्री, तीन सांस्कृतिक मंत्री, पाँच वित्त मंत्री, एक डायरेक्टर जनरल राष्ट्रपति सदन आदि सम्मिलित हुए