4 अगस्त 2013 - 19:30
सीरिया में फ़ौज का आप्रेशन जारी,  दसियों आतंकवादी ढ़ेर

सीरिया की फ़ौज नें आतंकवादियों के विरुद्ध आप्रेशन जारी रखते हुए दसियों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।

सीरिया की फ़ौज नें आतंकवादियों के विरुद्ध आप्रेशन जारी रखते हुए दसियों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार सीरिया की फ़ौज नें आज दमिश्क के उपनगरीय और उत्तरी प्रदेश हलब, पश्चिमी क्षेत्र लाज़क़िया, और केन्द्रीय प्रदेश हुम्स में विभिन्न आप्रेशन चलाकर दसियों आतंकवादियों को मार गिराया।उधर ख़बर मिली है कि सीरिया की फ़ौज नें और शहरों में आतंकवादियों के विरुद्ध बड़े आप्रेशन शुरू किये हैं। सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों की हार और इलाक़ों में शांति स्थापित होने के बाद सीरियन लोग वापस आ रहे हैं। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार प्रत्येक दिन 15000 लोग अपने वतन वापस आ रहे हैं।