2 अगस्त 2013 - 19:30
पाकिस्तान सुन्नी तहरीक नें की मुसलमानों से आपसी एकता की अपील

सुन्नी तहरीक पाकिस्तान के प्रमुख ने मुसलमानों के बीच ज़ायोनियों के मुक़ाबले में आपसी एकता को बनाए रखने की अपील की।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सुन्नी तहरीक पाकिस्तान के प्रमुख ने मुसलमानों के बीच ज़ायोनियों के मुक़ाबले में आपसी एकता को बनाए रखने की अपील की।रिपोर्ट के अनुसार सरवत एजाज़ क़ादरी नें कहा कि ग़रीबों का अधिकार हड़पने वाला इस्राईल मुसलमानों के बीच आपसी मतभेद और दुश्मनी पैदा कर के पवित्र स्थानों पर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है।उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस को हज़रत इमाम ख़ुमैनी रह. की तरफ़ से नामित किये जाने की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस दिन सभी हुर्रियत पसंद लोगों को चाहिये कि फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में ज़ायोनी सरकार के अत्याचार और ग़ुण्डागर्दी के विरुद्ध ग़म व ग़ुस्सा दिखाते हुए एक आवाज़ उठाएं और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगाकर क़ुद्स की रिहाई की मांग करें और सारे मुसलमान अपने निजी मतभेद भुलाकर अत्याचारी इस्राईल के विरुद्ध उठ खड़े हों।