सीरिया में वहाबी आतंकवादी गिरोहों नें पैग़म्बरे इस्लाम स. के महान और बुज़ुर्ग सहाबी हज़रत अम्मारे यासिर के रौज़े पर हमला कर उसे नुक़सान पहुंचाया है। अल बेलादुल अख़बारिया चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में अलक़ायदा से सम्बंधित वहाबी आतंकवादी संगठन नें सीरिया के अलरक़्क़ा प्रदेश में पैग़म्बरे इस्लाम स. के बुज़ुर्ग और महान सहाबी हज़रत अम्मार यासिर के रौज़े पर राकेटों से हमला कर के उसे सख़्त नुक़सान पहुंचाया है।इससे पहले भी वहाबी आतंकवादी संगठन नें सीरिया में पैग़म्बरे इस्लाम स. के सहाबी हज़रत हुज्र बिन अदी के रौज़े को शहीद और उनके जनाज़े को क़ब्र से निकाला था और किसी अनजान जगह पर लेकर चले गए थे। वहाबी आतंकवादियों की इस तरह की इस्लाम के विरुद्ध कार्यवाहियों के विरुद्ध दुनिया भर के मुसलमानों नें विशाल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था।
रमज़ान में भी जारी, इस्लाम के ठेकेदार वहाबियों की काली करतूतें
सीरिया में हज़रत अम्मारे यासिर के मज़ार पर हमला
31 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 447577
सीरिया में वहाबी आतंकवादी गिरोहों नें पैग़म्बरे इस्लाम स. के महान और बुज़ुर्ग सहाबी हज़रत अम्मारे यासिर के रौज़े पर हमला कर उसे नुक़सान पहुंचाया है।