31 जुलाई 2013 - 19:30
मिस्र में मोहम्मद मुर्सी के पद पर वापसी तक आंदोलन जारी रखने का एलान

मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के सैंकड़ों समर्थकों नें उनके पद पर वापसी तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है

मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के सैंकड़ों समर्थकों नें उनके पद पर वापसी तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। इख़वानुल मुस्लेमीन के सदस्यों नें उत्तरी क़ाहेरा की मस्जिद के सामने धरना दिया, लोगों नें अपदस्थ राष्ट्रपति पर फ़िलिस्तीनी संगठन हमास के साथ गठजोड़ समेत सभी आरोपों को तथ्यहीन बताया।मुर्सी के समर्थकों नें यूरोपीय यूनियन की विदेशी मामलों की प्रमुख कैथरेन एशटोन की मध्यस्थता की कोशिशों को रद्द कर दिया और कहा कि मिस्री जनता को अपने भविष्य का फ़ैसला करना है। उधर फ़्रांस नें कहा है कि अपदस्थ राष्ट्रपति को तत्काल रिहा किया जाए।