31 जुलाई 2013 - 19:30
आले ख़लीफ़ा सरकार के नए फ़ैसलों के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन

बहरैन कि विपक्षी पार्टियों और संगठनों नें इस बात पर ज़ोर दिया है कि जनता को कुचलने के लिये आले ख़लीफ़ा सरकार के नए फ़ैसलों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन का सिलसिला नहीं रुकेगा।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन कि विपक्षी पार्टियों और संगठनों नें इस बात पर ज़ोर दिया है कि जनता को कुचलने के लिये आले ख़लीफ़ा सरकार के नए फ़ैसलों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन का सिलसिला नहीं रुकेगा।सूचनाओं के आधार पर बहरैन की विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधियों नें मनामा में एक प्रेस कांफ़्रेंस कर के कहा कि देश की कठपुतली पार्लियामेंट के कहने से जनता का प्रदर्शन नहीं रुकेगा।उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट के कुछ प्रतिनिधि अपनी कुर्सी बचाने के लिये देश को बर्बाद करने पर भी तैयार हैं। बहरैन के प्रमुख राजनीतिक लीडर रज़ी अल मूसी नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा सरकार पागल पन की स्थिति पर पहुँच चुकी है और अपनी कठपुतली पार्लियामेंट के प्रतिनिधियों को इकट्ठा कर के विरोधियों को कुचलने का क़ानून पास करवा रही है।दूसरी तरफ़ आले ख़लीफ़ा की शाही और डिक्टेटर सरकार के फ़ौजियों नें देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के घरों पर छापा और राजनीतिक लोगों को गिरफ़्तार करने का सिलसिला शुरू कर दिया है।