अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री माइकल सपेन्देलकर नें कहा है कि सीरिया के आतंकवादियों के लिये हथियार भेजने का फ़ैसला अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन है।हाल ही में यूरोपीय यूनियन नें सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के लिये हथियार भेजने का फ़ैसला किया है।सीरिया के अल अख़बारिया टी. वी. की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री नें कहा है कि सरकार के विरोधी संगठनों के लिये हथियारों की सप्लाई अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों के विरुद्ध है।उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि फ़्रांस और ब्रिटेन नें यूरोपीय यूनियन को मजबूर किया है कि वह सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों पर हथियारों की सप्लाई की पाबंदी हटा दे। उन्होंने इस बात पर भी अप्रसन्नता दिखाई कि ब्रिटेन और फ़्रांस अन्तर्राष्ट्रीय संकटों के हल के लिये यूरोपीय यूनियन के नियमों में परिवर्तन करने की कोशिश कर रहे हैं। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री नें कहा कि सीरिया का संकट केवल बातचीत से हल किया जा सकता है।
31 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 447570
ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री माइकल सपेन्देलकर नें कहा है कि सीरिया के आतंकवादियों के लिये हथियार भेजने का फ़ैसला अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन है