31 जुलाई 2013 - 19:30
इराक़ी जेलों से फ़रार हुए क़ैदी सीरिया में घुसे

इराक़ की दो जेलों अबू ग़ुरैब और अल ताजी से फ़रार सभी आतंकवादी क़ैदी सीरिया में सरकार विरोधी आतंकवादी संगठन अल नुस्रा में शामिल हो गए हैं और सीरिया की सरकार के विरुद्ध लड़ रहे हैं।

इराक़ की दो जेलों अबू ग़ुरैब और अल ताजी से फ़रार सभी आतंकवादी क़ैदी सीरिया में सरकार विरोधी आतंकवादी संगठन अल नुस्रा में शामिल हो गए हैं और सीरिया की सरकार के विरुद्ध लड़ रहे हैं।इराक़ी न्यूज़ एजेंसी नहरैन के अनुसार अल अम्बार की प्रादेशिक काउंसिल के एक सदस्य मज़हर मुल्ला नें इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा कि सीरिया का अन्नुसरा आतंकवादी गिरोह इराक़ी आतंकवादी संगठन अल क़ायदा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अबू ग़ुरैब और ताजी जेलों से आतंकवादियों को फ़रार करवाने में इराक़ी आतंकवादी संगठन अल क़ायदा और अन्नुसरा का हाथ है।