अमरीका के एक समाचार पत्र नें लिखा है कि पश्चिमी इन्टेलीजेंस एजेंसियों को सीरिया से पश्चिमी आतंकवादियों की वापसी पर बहुत चिंता है जिनका सम्बंध अलक़ायदा से है।अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) के अनुसार अमरीका से छपने वाले अख़बार न्यूयार्क टाइम्स नें लिखा है कि इस समय पश्चिम के 600 आतंकवादी सीरिया में सरकार के विरुद्ध लड़ रहे हैं और पश्चिमी इन्टेलीजेंस एजेंसियों की यह चिंता नैचुरल बात है कि पश्चिमी लोग जो सीरिया में अलक़ायदा के हाथों ट्रेनिंग पा रहे हैं, अपने अपने वतन लौटने के बाद आतंकवाद के ख़तरे में बदल जाएंगे।अमरीकी समाचार पत्र नें लिखा है कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादी जब अपने अपने देश वापस लौटेंगे तो उनकी हिंसक प्रवृत्ति में बहुत तेज़ी आ चुकी होगी क्योंकि यह लोग अलक़ायदा के कैम्पों में ट्रेनिंग ले रहे हैं।स्पष्ट रहे कि राजनैतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि अमरीका नें ही अलक़ायदा को जन्म दिया था और यह आतंकवादी संगठन अमरीकी दिमाग़ और सऊदी अरब के पैसे से वुजूद में आया था।
31 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 447568
अमरीका के एक समाचार पत्र नें लिखा है कि पश्चिमी इन्टेलीजेंस एजेंसियों को सीरिया से पश्चिमी आतंकवादियों की वापसी पर बहुत चिंता है जिनका सम्बंध अलक़ायदा से है।