मिस्र के इख़वानुल मुसलेमीन गुट ने धरनों को रोकने के मंत्रिमंडल के निर्णय को आतंकवादी फ़ैसला बताया है।इख़वानुल मुसलेमीन या मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रवक्ता अहमद आरिफ़ ने देश के मंत्रिमंडल की ओर गृहमंत्रालय को इस गुट के समर्थकों के धरने को बंद कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश पर प्रतिक्रिया जताते हुए इसे एक आतंकवादी फ़ैसला बताया है। उन्होंने कहा कि मुहम्मद मुरसी के समर्थक अपना धरना जारी रखेंगे और किसी भी प्रकार की धमकी उन्हें धरना जारी रखने से नहीं रोक सकती। ज्ञात रहे कि मिस्र के मंत्रिमंडल ने बुधवार को गृहमंत्रालय को आदेश दिया है कि वह क़ाहेरा के राबेआ अदविया और अन्नहज़ा स्क्वायर पर मुरसी के समर्थकों के धरने को समाप्त करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करे। इख़वानुल मुसलेमीन के प्रवक्ता अहमद आरिफ़ ने सरकार के इस निर्णय की ओर संकेत करते हुए कहा कि राबेआ अदविया और अन्नहज़ा स्क्वायरों पर मौजूद मानवाधिकार संगठनों के सदस्य और विदेशी पत्रकार इस बात के गवाह हैं कि विद्रोही, तथ्यों को छिपा रहे हैं।
31 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 447562
मिस्र के इख़वानुल मुसलेमीन गुट ने धरनों को रोकने के मंत्रिमंडल के निर्णय को आतंकवादी फ़ैसला बताया है।