31 जुलाई 2013 - 19:30
मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के समर्थन में जुमे को होंगे प्रदर्शन

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के समर्थकों तथा इस देश की वर्तमान अंतरिम सरकार के विरोधियों ने शुक्रवार को मुर्सी के समर्थन तथा सरकार के विरोध में व्यापक रैली निकालने की घोषणा की है। इसका आह्वान इख़वानुल मुस्लेमीन दल ने किया है

मुर्सी के समर्थकों ने शुक्रवार को सरकार विरोधी रैली निकालने की घोषणा की है।  मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के समर्थकों तथा इस देश की वर्तमान अंतरिम सरकार के विरोधियों ने शुक्रवार को मुर्सी के समर्थन तथा सरकार के विरोध में व्यापक रैली निकालने की घोषणा की है।  इसका आह्वान इख़वानुल मुस्लेमीन दल ने किया है।  मिस्र के इख़वानुल मुसलेमीन गुट ने धरनों को रोकने के मंत्रिमंडल के निर्णय को आतंकवादी फ़ैसला बताते हुए इसके विरोध में रैली निकालने का आह्वान किया है।  ज्ञात रहे कि मिस्र के मंत्रिमंडल ने बुधवार को गृहमंत्रालय को आदेश दिया था कि वह क़ाहेरा के राबेआ अदविया और अन्नहज़ा स्क्वायर पर मुरसी के  समर्थकों के धरने को समाप्त करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करे।  उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को मुर्सी समर्थकों के प्रदर्शन के विरुद्ध की गई कार्यवाही में बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए थे।