29 जुलाई 2013 - 19:30
ईरान और ईरानी जनता की मदद भुलाई नहीं जा सकती।

सीरिया के उप विदेश मंत्री नें कहा है कि सीरिया कभी भी इस्लामी रिपब्लिक ऑफ़ ईरान और ईरानी जनता की मदद नहीं भुलाएगा।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) के अनुसार सीरिया के उप विदेश मंत्री नें कहा है कि सीरिया कभी भी इस्लामी रिपब्लिक ऑफ़ ईरान और ईरानी जनता की मदद नहीं भुलाएगा।सीरिया के उप विदेश मंत्री फ़ैसल मिक़दाद नें इरना से बात चीत में कहा कि सीरिया की सरकार और जनता ईरान और ईरानी जनता को आतंकवादियों और विदेशी शत्रुओं के विरुद्ध अपना सबसे बड़ा समर्थक समझती है और ईरान के साथ स्ट्रॉटेजिक सम्बंधों पर ज़ोर देती है।फ़ैसल मेक़दाद नें कहा कि अरब देशों को ईरान की तरह व्यवहार करना चाहिये लेकिन यह देश सीरिया का समर्थन करने बजाए उसके विरुद्ध ज़ायोनी साज़िशों का समर्थन कर रहे हैं।  उन्होंने क़तर की तरफ़ से आतंकवादियों के समर्थन पर रौशनी डालते हुए कहा कि मध्य पूर्व में आतंकवाद में बढ़ोत्तरी और सीरिया में ख़ून ख़राबा क़तर की तरफ़ से आतंकवादियों की आर्थिक मदद का नतीजा है।उन्होंने सीरिया के सम्बंध में इराक़ी सरकार की पॉलीसियों की सराहना की।फ़ैसल मेक़दाद नें कहा कि लेबनान में कुछ तकफ़ीरी और राजनैतिक लोग हैं जो नहीं चाहते कि सीरिया के साथ लेबनान के सम्बंध अच्छे हों और उन्होंने हमेशा सीरिया को नुक़सान पहुँचाने की कोशिश की।