29 जुलाई 2013 - 19:30
पाराचिनार घटना के विरुद्ध जारी है प्रदर्शन

पाकिस्तान के क़बाईली क्षेत्र पाराचिनार में आत्मघाती आक्रमणों के विरुद्ध प्रदर्शनों का क्रम जारी है।

पाकिस्तान के क़बाईली क्षेत्र पाराचिनार में आत्मघाती आक्रमणों के विरुद्ध प्रदर्शनों का क्रम जारी है।पाकिस्तान से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, मजलिसे वहदत मुसलेमीन नामक संगठन की ओर से पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं जबकि कुर्रम एजेन्सी के समस्त राजनैतिक व धार्मिक दलों ने भी पाराचिनार में आत्मघाती आक्रमण की निंदा करते हुए इस घटना के विरुद्ध भरपूर प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है। दूसरी ओर सुन्नी इतेहाद काउंसिल के नेताओं ने ही पाराचिनार आतंकवादी घटना की निंदा करते हुए घटना के विरुद्ध 28 जुलाई को देश व्यापी प्रदर्शनों का अह्वान किया था। प्रदर्शन में भाग लेने वाले वरिष्ठ धार्मिक नेताओं का कहना था कि कौन सा धर्म निर्दोष लोगों की हत्या की अनुमति देता है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध गंभीर कार्यवाही करने और प्रभावितों की भरपूर वित्तीय सहायता की मांग की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नगर के चारो ओर चेक पोस्टों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं।