बहरैन में तहरीके तमर्रुद नें कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना हर क़ौम का अधिकार है।अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार तहरीके तमर्रुद नें आले ख़लीफ़ा की पार्लिमेन्ट की तरफ़ से प्रदर्शन कारियों के विरुद्ध धमकी बरे बयान की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना बहरैन की जनता का अधिकार है।तहरीके तमर्रुद नें कहा कि बहरैन की जनता प्रत्येक विकल्प को सामने रखते हुए अपने अधिकारों को पाने के लिये आंदोलन जारी रखेगी। तहरीके तमर्रुद नें 14 अगस्त को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है।स्पष्ट रहे कि आले ख़लीफ़ा की पार्लिमेन्ट नें एक बयान में बहरैन की जनता का अपमान करते हुए कहा कि जो लोग विरोध प्रदर्शनों में भाग लेंगे उनकी नागरिकता ख़त्म कर दी जाए। आले ख़लीफ़ा की शाही सरकार की हिंसक पॉलीसियों में तेज़ी आई है। बहरैन की जनता अपने हनन हुए अधिकारों को पाने और आले ख़लीफ़ा की जाहिलाना और बर्बरता पूर्ण पॉलीसियों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही है।
29 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 446859
तहरीके तमर्रुद नें आले ख़लीफ़ा की पार्लिमेन्ट की तरफ़ से प्रदर्शन कारियों के विरुद्ध धमकी बरे बयान की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना बहरैन की जनता का अधिकार है।