29 जुलाई 2013 - 19:30
बग़दाद के शिया बहुल्य क्षेत्रों में 16 धमाके  सैंकड़ों शिया घायल और शहीद।

इराक़ की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ऐन नें आज सुबह ख़बर दी है कि इराक़ के शिया बहुल्य क्षेत्रों में 16 धमाके हुए जिसमें 223 लोग घायल और शहीद हो गए।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ऐन नें आज सुबह ख़बर दी है कि इराक़ के शिया बहुल्य क्षेत्रों में 16 धमाके हुए जिसमें 223 लोग घायल और शहीद हो गए।बग़दाद के मदीनतुल सद्र क्षेत्र में दो धमाकों के परिणाम स्वरूप 28 शिया शहीद हो गए। बग़दाद के अल शरततुर् राबेआ क्षेत्र में हुए धमाके में 2 लोग शहीद जबकि 11 घायल हो गए। बग़दाद के ही अल शअब क्षेत्र में अल ज़हरा स. अस्पताल के पास हुए बम धमाके में एक आदमी शहीद और 14 लोग घायल हो गए। इसके अतिरिक्त बग़दाद के दक्षिण में स्थित अलबयाअ क्षेत्र में सड़क पर हुए एक बम बमाके में एक आदमी की मौत और 11 लोग घायल हो गए।इसी प्रकार वासित प्रदेश में बग़दाद टरमिनल के पास तीन बम धमाके हुए जिसमें एक आदमी शहीद हो गया। इस धमाके में घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। जबकि दो अन्य दमाकों में 5 लोग शहीद और 38 घायल हो गए।अल मुसन्ना प्रदेश के समावा शहर में हुए दो बम धमाकों में 2 लोग शहीद और 17 लोग घायल हो गए।इसके अतिरिक्त बसरा के ख़मसा मील क्षेत्र में एक बम धमाके में एक आदमी शहीद और 13 लोग घायल हो गए।  बग़दाद में काज़मैन में हुए बम धमाके में एक आदमी शहीद और 10 लोग घायल हो गए। बग़दाद के ही अल हरिया क्षेत्र में हुए बम धमाके में 4 लोग सहीद और 21 लोग घायल हो गए। इसके अतिरिक्त बग़दाद के ही तूबजी क्षेत्र में हुए धमाके में 3 लोग शहीद और 9 लोग घायल हो गए।