28 जुलाई 2013 - 19:30
सीरिया के शिया बहुल क्षेत्र नबल में आतंकवादियों का राकेट से हमला

सीरिया में फ़ौज के हाथों हार का मज़ा चख चुके आतंकवादियों नें देश की निहत्थी जनता और शियों को अपने अत्याचार का शिकार बनाया है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में फ़ौज के हाथों हार का मज़ा चख चुके आतंकवादियों नें देश की निहत्थी जनता और शियों को अपने अत्याचार का शिकार बनाया है। देश में सक्रिय आतंकवादियों नें ताज़ा अपराध करते हुए हलब के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित शिया बहुल क्षेत्र नबल पर राकेट से आतंकवादी हमला किया है जबकि ख़ानुल अस्ल के क्षेत्र में 5 आम शहरियों की हत्या कर दी है।सूचनाओं के अनुसार पिछले दिन आतंवादियों नें शियों के क्षेत्र नबल को राकेट हमले से निशाना बनाया जिस में उस गाँव के विभिन्न लोग घायल और एक घर पर राकेट लगने से घर के लोग शहीद और घायल हो गए।