26 जुलाई 2013 - 19:30
योरोपीय संघ ने की मिस्र में जनसंहार की निंदा।

योरोपीय संघ ने मिस्र में जनसंहार की कड़ी निंदा की है। रोएटर के अनुसार योरोपीय संघ ने शनिवार को एक बयान जारी करके मिस्र में बहुत से लोगों के मारे जाने की घोर निंदा की है

योरोपीय संघ ने मिस्र में जनसंहार की कड़ी निंदा की है। रोएटर के अनुसार योरोपीय संघ ने शनिवार को एक बयान जारी करके मिस्र में बहुत से लोगों के मारे जाने की घोर निंदा की है।  योरोपीय संघ ने मिस्र में समस्त पक्षों से शांत रहने और हिंसा को रोकने का आह्वान किया है।  ज्ञात रहे कि मिस्र के अपदस्त राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच शुक्रवार को होने वाली झड़पों के बाद सेना की ओर से की गई कार्यवाही में कम से कम २०० लोग मारे गए तथा ४००० से अधिक लोग घायल हुए हैं।