26 जुलाई 2013 - 19:30
फ़्लोरिडा में गोलीबारी ७ हताहत

अमरीकी राज्य फ़्लोरिडा में गोलीबारी की घटना में सात लोग मारे गए हैं। गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार की रात दक्षिणी फ़्लोरिडा के एक अपार्टमेंट में हुई।

अमरीकी राज्य फ़्लोरिडा में गोलीबारी की घटना में सात लोग मारे गए हैं।  गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार की रात दक्षिणी फ़्लोरिडा के एक अपार्टमेंट में हुई।  पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार इस इमारत में एक व्यक्ति ने दो लोगों को बंधक बना लिया था जिन्हें वह यातनाएं दे रहा था।  पुलिस की जवाबी कार्यवाही में यह आक्रमणकारी मारा गया।  हालांकि बंधक बनाए गए दोनों लोगों को स्वतंत्र करा लिया गया है किंतु इस घटना में कम से कम सात लोग मारे गए हैं।  ज्ञात रहे कि संयुक्त राज्य अमरीका में शस्त्रों की आज़ादी के कारण आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं जिनमें बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे जाते हैं।