26 जुलाई 2013 - 19:30
लीबिया में एक हज़ार कैदी जेल से फरार

लीबिया के बिनगाज़ी शहर में 1000 से अधिक कैदी जेल से फ़रार हो गए हैं। जेल के एक अधिकारी ने बताया है कि फ़रार हुए अधिकतर क़ैदियों पर गंभीर आरोप थे।

लीबिया के बिनगाज़ी शहर में 1000 से अधिक कैदी जेल से फ़रार हो गए हैं। जेल के एक अधिकारी ने बताया है कि फ़रार हुए अधिकतर क़ैदियों पर गंभीर आरोप थे। लीबिया में कर्नल क़ज़्जाफी के चले जाने के बाद बिनगाज़ी नगर को सबसे अस्थिर शहरों में से एक माना जाता है। पिछले साल अमरीकी राजदूत और तीन अन्य अमरीकियों को यहां मार दिया गया था। ये स्पष्ट नहीं है कि जेल से भागने की यह घटना शहर में जारी राजनीतिक अस्थिरता का भागत है या नहीं। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े कार्यालयों पर हमला किया था। बिनगाज़ी में राजनीतिक कार्यकर्ता अब्दुल सलाम अल मिसमारी की हत्या कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम ब्रदरहुड की राजनीतिक ईकाई जस्टिम एंड कन्स्ट्रक्शन पार्टी के दफ़्तर पर हमला किया। बिनग़ाज़ी में शुक्रवार को एक सेवानिवृत्त कर्नल और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भी हत्या कर दी गई थी।