अतिग्रहणकारी जायोनी शासन फिलिस्तीनियों की और अधिक भूमियों को हड़पने के लिए पश्चिमी किनारे पर रेलमार्ग का निर्माण करेगा। फिलिस्तीन मुक्ति मोर्चा कार्यालय के एक सदस्य रम्ज़ी रेबाह ने अलआलम टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा कि जायोनी शासन अपनी विस्तारवादी कार्यवाहियों के परिप्रेक्ष्य में जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे पर ४७४ किलोमीटर लम्बी रेल की पटरी बिछायेगा। उन्होंने कहा कि जायोनी शासन की नई योजना का केवल यह अर्थ नहीं है कि फिलिस्तीनियों की भूमि का एक बड़ा भाग इस्राईल हथिया लेगा बल्कि एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश बनाने की संभावना भी समाप्त हो जायेगी। रम्ज़ी रेबाह ने स्पष्ट किया कि पश्चिमी किनारे पर रेल की पटरी बिछ जाने से क़ुद्स और पश्चिमी किनारे के विभिन्न क्षेत्रों में यहूदी कालोनियों का निर्माण जारी रहेगा। संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार आयोग की कमीश्नर नावी पिल्लई ने भी इससे पहले घोषणा की थी कि जायोनी शासन की नयी यहूदी कालोनियों के निर्माण की योजना के व्यवहारिक होने से और चालिस हज़ार फिलिस्तीनियों को अपनी भूमियों से निकाल दिया जायेगा।
26 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 445718
अतिग्रहणकारी जायोनी शासन फिलिस्तीनियों की और अधिक भूमियों को हड़पने के लिए पश्चिमी किनारे पर रेलमार्ग का निर्माण करेगा