विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने परमाणु मामले पर अमेरिका के साथ सीधी वार्ता करने पर आधारित समाचार का खंडन किया है। सैयद अब्बास एराक़ची ने परमाणु विषय पर अमेरिका के साथ सीधी वार्ता का खंडन करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान को अमेरिका के साथ सीधी वार्ता करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। सैयद अब्बास एराक़ची ने अमेरिकी संचार माध्यमों को नसीहत की है कि वे ईरान में सरकार बदलने के अवसर पर मनगढंत ख़बरों के प्रकाशन से परहेज़ करें। अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने पश्चिमी अधिकारियों के हवाले से दावा किया था कि इराक के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने जारी महीने में अमेरिकी सरकार से कहा था कि ईरान अमेरिका के साथ परमाणु मामले पर सीधी वार्ता करना चाहता है
26 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 445716
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने परमाणु मामले पर अमेरिका के साथ सीधी वार्ता करने पर आधारित समाचार का खंडन किया है