मिस्र के फ़ौज के प्रमुख जनरल अब्दुल फ़त्ताह के कहने पर मिस्री फ़ौज के समर्थक भी सड़कों पर आ गए हैं और इस तरह अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों के सामने आ गए हैं कि जो पहले से ही सड़कों पर मौजूद हैं।अलआलम न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद मुरसी के विरोधी क़ाहेरा के तहरीर स्क्वायर पर जमा हैं जबकि उनके समर्थक राजधानी के सबसे बड़े मुहल्ले नस्र में डेरा डाले हुए हैं।मिस्र अलयौम नामी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार अब तक 24 लोग विभिन्न झड़पों में घायल हो चुके हैं, देखने वालों का कहना है कि अगर इस संकट का कोई हल तलाश नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर मौतें और गृह युद्ध का ख़तरा पैदा हो जाएगा।उधर अख़वानुल मुस्लेमीन नें भी जनरल अलसीसी के इस क़दम को गृह युद्ध से संज्ञा देते हुए अपने समर्थकों से मांग की कि वह मोहम्मद मुरसी के समर्थन में सड़कों पर निकल आएं।
25 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 445297
मिस्र के फ़ौज के प्रमुख जनरल अब्दुल फ़त्ताह के कहने पर मिस्री फ़ौज के समर्थक भी सड़कों पर आ गए हैं और इस तरह अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों के सामने आ गए हैं कि जो पहले से ही सड़कों पर मौजूद हैं।