25 जुलाई 2013 - 19:30
अमरीका का ईरान के विरुद्ध पाबंदियां टालने का क़दम सकारात्मक लेकिन,पर्याप्त नहीं।

इस्लामी रिपब्लिक आफ़ ईरान की पार्लिमेन्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति कमीशन के प्रवक्ता नें कहा है कि अमरीकी कांग्रेस की तरफ़ से ईरान के विरुद्ध पाबंदियों के बिल को टालना एक सकारात्मक क़दम है

इस्लामी रिपब्लिक आफ़ ईरान की पार्लिमेन्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति कमीशन के प्रवक्ता नें कहा है कि अमरीकी कांग्रेस की तरफ़ से ईरान के विरुद्ध पाबंदियों के बिल को टालना एक सकारात्मक क़दम है। सय्यद हुसैन नक़वी हुसैनी नें कांग्रेस की तरफ़ से ईरान की नई सरकार के साथ काम करने की मांग को भी सकारात्मक व्यवहार बताया।सय्यद नक़वी हुसैनी नें यह बातें न्यूज़ रिपोर्टर से बात चीत करते हुए कहीं। उन्होंने राष्ट्रपति ओबामा के नाम कांग्रेस के 130 सदस्यों के ख़त की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि तेहरान इस क़दम को सकारात्मक लेकिन पर्याप्त नहीं मानता है। स्पष्ट रहे कि कांग्रेस के 130 सदस्यों नें ओबामा को पत्र भेज कर ईरान के साथ बात चीत का समर्थन किया था।इससे पहले भी अमरीकी कांग्रेस में कई रिपब्लिकन सदस्यों और कुछ पूर्व अधिकारियों नें ओबामा को ख़त भेजकर अनुरोध किया था कि ईरान पर और अधिक पाबंदियां लगाने के स्थान पर ईरान में हसन रूहानी के राष्ट्रपति बनने के मौक़े से फ़ायदा उठाते हुए दोपक्षीय सम्बंध प्रमुख रूप से ऐटमी मामले को हल करने की कोशिश करें।