सीरिया की फ़ौज के साथ साथ सीरिया के कुर्दों नें भी देश के उत्तर में पश्चिम और कुछ अरब देशों का समर्थन पाने वाले वहाबी आतंवादियों को हार का मज़ा चखाना शुरू कर दिया है। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में मानवाधिकार कमेटी नें सूचना दी है कि अलरक़ता प्रदेश में आतंकवादियों और कुर्द जवानों के बीच भयंकर संघर्ष हुआ है। इस बयान में आया है कि कुर्द मलेशिया नें वहाबी आतंकवादी संगठन जिबहतुन्नसरा के सरग़ना अबूरअद और उसके साथी आतंकवादियों को घेर लिया है। सीरिया के कुर्द जवानों नें अलरक़ता प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को वहाबी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करवा लिया है। सीरिया के उत्तरी पश्चिमी प्रदेश अलहसका के जबल आग़ज़ के क्षेत्र में सातवें दिन भी कुर्द जवानों और आतंकवादियों के बीच झड़पें जारी रहीं। सीरिया के प्रधानमंत्री वाएल अलहलक़ी नें कहा है कि कुछ अरब देश वहाबी आतंकवादियों को भेज कर सीरिया में तबाही फैला रहे हैं और इस तरह वह अरब राष्ट्रों के लक्ष्यों व उद्देशों को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने दमिश्क़ में सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के आफ़िस के प्रमुख मुख़्तार लमानी से मुलाक़ात में कहा कि सीरिया की सुरक्षा करते हुए आतंकवादियों के ख़तरे को ख़त्म किया जाएगा।
23 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 444581