लेबनानी सेना ने पिछले सप्ताह इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के काफ़िले पर हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया है।मंगलवार को लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, लेबनानी सेना के ख़ुफ़िया विभाग ने उत्तरी बेक्का घाटी में मजदल अंजर में एक घर पर छापा मार कर एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया।समाचार एजेंसी ने बताया कि गिरफ़्तार किए जाने वाले व्यक्ति पर मसना जाने वाले हिज़्बुल्लाह के काफ़िले के मार्ग में बम लगाने का संदेह है।ग़ौरतलब है कि 16 जुलाई को उत्तरी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के काफ़िले में शामिल एक वाहन को निशाना बनाकर किए जाने वाले बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बम धमाके में जिस व्यक्ति की मौत हुई वह वाहन पर सवार था, यद्यपि सूत्रों ने इस बात का उल्लेख नहीं किया कि वह व्यक्ति हिज़्बुल्लाह का सदस्य था या नहीं।
23 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 444579
लेबनानी सेना ने पिछले सप्ताह इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के काफ़िले पर हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया है।