23 जुलाई 2013 - 19:30
सीरिया की अधिकतर जनता राष्ट्रपति बशारुल असद के साथ

सीरिया में एक सर्वे से पता चला है कि सीरिया की अधिकतर जनता का कहना है कि राष्ट्रपति बशारुल असद के विरोधी सीरिया पर राज नहीं कर सकते।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में एक सर्वे से पता चला है कि सीरिया की अधिकतर जनता का कहना है कि राष्ट्रपति बशारुल असद के विरोधी सीरिया पर राज नहीं कर सकते। इसना न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार सदी नामक संस्थान नें यह सर्वे करवाया है और इससे पता चलता है कि सीरिया की सरकार के विरोधी धड़े किसी भी हालत में सत्ता में नहीं आ सकते क्योंकि वह बहुत से मतभेदों का शिकार हैं।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी मतभेद के आधार पर देश अस्थिरता और पिछड़ेपन का शिकार हो सकता है।इसके अलावा इस सर्वे से मालूम होता है कि सत्तर प्रतिशत लोगों का कहना है कि विरोधी गुटों के लीडर आतंकवादियों पर किसी तरह का कंट्रोल और पकड़ नहीं रखते हैं। इस सर्वे के अनुसार अट्ठावन प्रतिशत सीरियाई लोगों का कहना है कि बशारुल असद की सरकार के विरोधी अन्तत: पिछले पैरों पर जाने पर मजबूर हो जाएंगे और सीरिया की सरकार की बातों को मानने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं होगा।